Get App

Surya Grahan 2025: सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण, इस दौरान बरतें ये सावधानियां

Surya Grahan 2025: साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के साथ लग रहा है। यह दुर्लभ संयोग खगोलीय और ज्योतिषीय नजरिए से अहम है। ये भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन ज्योतिष विशेषज्ञ इस दौरान कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं। आइए जानें इनके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2025 पर 8:00 AM
Surya Grahan 2025: सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण, इस दौरान बरतें ये सावधानियां
सर्वपितृ अमावस्या के साथ लग रहा है सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2025: सितंबर का महीना कई बड़ी और दुर्लभ ज्योतिषीय और खगोलीय घटना का गवाह है। आने वाले दिनों में सर्वपितृ अमावस्या पर आंशिक सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितृ पक्ष का समापन होता है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन हमारे पूर्वज धरती लोक से विदा हो जाते हैं। सर्वपितृ अमावस्या के दिन अपने पितरों का श्रद्धापूर्वक श्राद्ध करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों को आशर्वाद देते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सर्वपितृ अमावस्या 21 सितंबर को मनाई जाएगी।

इससे पहले पितृ पक्ष की शुरुआत पूर्ण चंद्र ग्रहण के साथ हुई थी। 7 सितंबर को भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को चंद्र ग्रहण लगा था और इसके ठीक 15 दिन बाद ये साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। इस सूर्य ग्रहण का समय ऐसा है कि इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी।

कब है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण?

ज्योतिष गणना के अनुसार, साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण देर रात 10.59 बजे पर शुरू होगा। वहीं, इसका समापन तड़के 03.23 बजे होगा।

भारत में सूतक काल मान्य नहीं

सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। चूंकि ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने वाला ये सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, दक्षिण प्रशांत महासागर और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के हिस्सों में नजर आएगा।

ग्रहण के बाद करें ये काम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें