Jitiya Vrat 2025: ये व्रत माताएं अपनी संतान को हर बुरी बला से बचाने के लिए करती हैं। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है। जीतिया व्रत को महिलाओं द्वारा किए जाने वाले कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इसमें व्रती महिलाएं 36 घंटे का निर्जला और निराहार व्रत करती हैं। ये व्रत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। लेकिन इसकी शुरुआत सप्तमी तिथि को नहाय खाय के साथ होती है। इस साल जीतिया का मुख्य व्रत 14 सितंबर को होगा, जबकि नहाय खाय आज से शुरू हो गया है। इस व्रत में नहाय खाय से लेकर पारण तक सख्त नियम हैं, जिनके बिना इसे पूरा नहीं माना जाता है।