Get App

World Mental Health Day: अब आप Apps के जरिए भी Mental Health को रख सकते हैं दुरुस्त, चेक कीजिए किस ऐप से मिलेगी मदद

World Mental Health Day: मानसिक समस्याओं को प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। आपके लिए कुछ ऐसे ऐप लिस्ट की तैयार की है, जो आपको मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करेंगे

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 10, 2022 पर 7:28 AM
World Mental Health Day: अब आप Apps के जरिए भी Mental Health को रख सकते हैं दुरुस्त, चेक कीजिए किस ऐप से मिलेगी मदद
हर साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है।

World Mental Health Day: जब भी बात पूरे स्वास्थ्य की होती है, तो ध्यान रखें इसमें मानसिक और शारीरिक दोनों सेहत को बेहतर रखने पर जोर दिया जाता है। डॉक्टर्स भी कहते हैं कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। इसमें से एक में भी होने वाली समस्या का असर दूसरे की सेहत को भी प्रभावित कर सकती है। ऐसे में मेंटल हेल्थ (Mental Health) यानी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता (Awareness) बहुत ज्यादा जरूरी हो जाती है।

मानसिक समस्याओं के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day) मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप की लिस्ट मुहैया करा रहे हैं। जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान रखने में मदद करेंगे।

Mindshift CBT-Anxiety Relief: यह एक फ्री ऐप है। इसके जरिए आप मेंटल हेल्थ की जांच कर सकते हैं और एंजाइटी जैसी समस्या से का समाधान हासिल कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप अपने मन में आने वाले नेगेटिव विचारों को रोक सकते हैं। इसके साथ ही अपनी सोच की प्रक्रिया को भी सुधार सकते हैं। इसमें Cognitive Behavioural Therapy (CBT) के जरिए मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के उपाय शामिल हैं। यह ऐप Android और iOS दोनों में मौजूद है।

Headspace: इस ऐप का मकसद आपके जीवन को बेहतर तरीके से शांतिपूर्ण बनाना है। यह ऐप मेडिटेशन सेशन (meditation sessions-ध्यान सत्र) के कई सत्र मुहैया कराता है। यह शुरुआती दौर में सीखने वालों अनुभवी लोगों दोनों के लिए फायदेमंद है। इसमें 3 से 20 मिनट तक के सत्र आयोजित किए जाते हैं। इस ऐप के इस्तेमाल करने से खासतौर से आपके तनाव (stress) में कमी आएगी। उम्र बढ़ने के साथ जो भूलने की बीमारी बढ़ती जाती है। उसमें भी कमी आएगी। यह ऐप Android और iOS दोनों में मौजूद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें