नेशनल लेवल पहलवान निशा दहिया (Nisha Dahiya) और उनके भाई की गोली मारकर हत्या की खबर फर्जी निकली। खुद निशा ने एक वीडियो मैसेज जारी कर इसकी पुष्टि की है। इससे पहले खबर आई थी कि हरियाणा के सोनीपत के हलालपुर में सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने पहलवान निशा और उनके भाई की हत्या कर दी। साथ ही घटना के दौरान निशा की मां धनपति भी घायल हो गईं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें रोहतक के PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
