Get App

गन्ना किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब इतनी हो गई MSP

गन्ना किसानों को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने खुशखबरी दी है। सरकार ने आज गुरुवार 18 जनवरी को गन्ना के न्यूनतम समर्थन भाव (MSP) को प्रति कुंतल 20 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी फसल की सभी तीनों कैटेगरी के लिए की गई है। एमएसपी बढ़ाने का यह फैसला आज लखनऊ में स्टेट कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इस बैठक में कई और प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 18, 2024 पर 6:37 PM
गन्ना किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब इतनी हो गई MSP
दुनिया में सबसे अधिक गन्ना ब्राजील में होता है और उसके बाद भारत का नंबर आता है। भारत में बात करें तो सबसे अधिक गन्ना उत्तर प्रदेश में होता है। (File Photo- Pexels)

गन्ना किसानों को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने खुशखबरी दी है। सरकार ने आज गुरुवार 18 जनवरी को गन्ना के न्यूनतम समर्थन भाव (MSP) को प्रति कुंतल 20 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी फसल की सभी तीनों कैटेगरी के लिए की गई है। इससे पहले प्रदेश सरकार ने गन्ने की सबसे निचली किस्म के लिए प्रति कुंतल की एमएसपी 335 रुपये प्रति कुंतल, नॉर्मल वैरायटी की 340 रुपये और सबसे बेहतरीन वैरायटी का भाव 350 रुपये प्रति कुंतल फिक्स किया हुआ था। अब इन तीनों के एमएसपी में प्रति कुंतल 20 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। एमएसपी बढ़ाने का यह फैसला आज लखनऊ में स्टेट कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इस बैठक में कई और प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

सात साल में ₹55 बढ़ी गन्ना की MSP

प्रदेश में जब पहली बार 2017 में योगी सरकार बनी थी तो गन्ने की एमएसपी प्रति कुंतल 10 रुपये बढ़ाई गई थी। इसके बाद अगले विधानसभा चुनाव 2022 से पहले वर्ष 2021 में योगी सरकार ने गन्ने की एमएसपी में प्रति कुंतल 25 रुपये की बढ़ोतरी की थी। अब आज इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने इसकी एमएसपी प्रति कुंतल 20 रुपये बढ़ा दी है। इस प्रकार सात साल में योगी सरकार ने गन्ने की एमएसपी प्रति कुंतल 55 रुपये बढ़ाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें