Get App

मजदूर संगठनों की हड़ताल शुरू, उड़ानें, सड़कें प्रभावित

हड़ताल की वजह से परिवहन, बैंकिंग और डाक व्यवस्था अवरुद्ध हो सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2012 पर 11:01 AM
मजदूर संगठनों की हड़ताल शुरू, उड़ानें, सड़कें प्रभावित

28 फरवरी 2012
आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


नई दिल्ली।
श्रमिक संगठनों ने आज 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। इसका असर अभी से दिखने लगा है। हड़ताल की वजह से परिवहन, बैंकिंग और डाक व्यवस्था और भी अवरुद्ध हो सकती है। हड़ताल करने वाले श्रमिक संगठन असंगठित क्षेत्र के सभी कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना चाहते हैं और राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन, आधारभूत श्रमिक कानून और श्रम कानून का उल्लंघन करनेवालों पर कठोर दंड की मांग कर रहे हैं।

न्यूनतम मजदूरी कानून में संशोधन, पेंशन का प्रावधान, ठेके पर नियुक्ति बंद करना, लाभ कमाने वाली सरकारी कम्पनियों की विनिवेश प्रक्रिया बंद करना भी उनकी मांगों में शामिल हैं। हड़ताल के दौरान बैंकिंग, परिवहन, डाक और बंदरगाह संचालन प्रभावित होने का अनुमान है। केरल, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल जैसे साम्यवादी पार्टियों की मजबूत पकड़ वाले राज्यों में हड़ताल अधिक प्रभावकारी रहने की उम्मीद है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने हालांकि अखबारों में इश्तिहार देकर श्रमिकों को हड़ताल पर नहीं जाने का आह्वान किया है।

28 फरवरी को ट्रेड यूनियन देश व्यापी हड़ताल करेंगी


कोलकाता में बंद की वजह से चार उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। आसनसोल के पास रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक को हड़तालियों ने बाधित कर दिया है। इस वजह से लाल किला एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, बैधनाथ धाम इंटरसिटी एक्सप्रेस आसनसोल में खड़ी है।

केरल में सड़कें खाली हैं। सरकार ने हड़ताल रोकने के लिए सरकारी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है कि आज जो भी हड़ताल में शामिल होंगे उनका वेतन काटा जाएगा और जो अनुबंध पर कर्मचारी हैं उनकी नौकरी जा सकती है।
राष्ट्रीयकृत बैंक बंद हैं। सरकारी बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं।

वहीं ओसमानिया यूनिवर्सिटी और जेएनटी यूनिवर्सिटी में आज होने वाली परीक्षा रद्द करनी पड़ी है। एलआईसी, पोस्टल और टेलीकॉम विभाग के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें