Paras Defence IPO: इश्यू 21 सितंबर को खुलेगा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी खास बातें

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी का 3 दिनों का आईपीओ इश्यू 21 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा.

अपडेटेड Sep 16, 2021 पर 3:25 PM
Story continues below Advertisement

Paras Defence ipo: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Paras Defence and Space Technologies Ltd) का 3 दिनों का आईपीओ इश्यू 21 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 23 सितंबर को बंद होगा। इस आईपीओ में 140.60 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू और 17.2 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। इस ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर और वर्तमान शेयर धारक अपनी हिस्सादरी की बिक्री करेंगे। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 165-175 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।

ऑटो सेक्टर में PLI स्कीम का मिलेगा फायदा, भागेंगे ये 8 स्टॉक, क्या हैं आपके पास

ये शेयर 1 अक्टूबर से बाजार में लिस्ट होगा। मुंबई स्थित पारस डिफेंस और स्पेस ऑप्टिक्स, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स प्रोटेक्शन सॉल्यूशन और हैवी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कारोबार करती है। इस आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल मशीनरी और इक्विटपमेंट की खरीदारी, कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज का भुगतान करने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज से किया जाएगा।

Stock Mantra:डिजिटल स्पेस के इस स्टॉक ने 4 महीने में दिया 50% से ज्यादा रिटर्न, अब क्या हो आपकी निवेश रणनीति

पारस डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनियों जैसे भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, भारत डायनामिक लिमिटेड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को अपनी सेवाएं देती है। नवी मुंबई और ठाणे में इसकी उत्पादन इकाइयां हैं। कंपनी बेल्जियम, इजरायल और साउथ कोरिया जैसे देशों को भी अपनी सेवाएं देती है।

वित्त वर्ष 2020 में कंपनी की कुल आय 149.05 करोड़ रुपये थी। वहीं 30 सितंबर 2020 को समाप्त छमाही में कंपनी की कुल आय 37.94 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2020 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 19.65 करोड़ रुपये रहा था। वहीं 30 सितंबर 2020 को समाप्त छमाही में कंपनी को 14 लाख रुपये का घाटा हुआ था।


 


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।