Rolex Rings IPO: प्राइस बैंड 880-900 रुपए तय, 731 करोड़ रुपए होगी आईपीओ साइज

Rolex Rings IPO: इश्यू का प्राइस बैंड 880-900 रुपए है, कंपनी 731 करोड़ रुपए जुटाएगी

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement

Rolex Rings IPO: बाजार में जल्द ही एक और आईपीओ आ रहा है। ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी रोलेक्स रिंग्स (Rolex Rings) का आईपीओ  28 जुलाई को खुलकर 30 जुलाई को बंद होगा। आईपीओ की एंकर बुक 27 जुलाई को बिडिंग के लिए खुलेगी।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 880-900 रुपए तय किया गया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 731 करोड़ रुपए जुटाएगी। इस इश्यू में 56 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा। वहीं, ऑफर फॉर सेल (offer for sale) के तहत Rivendell PE LLC 75 लाख शेयर बेचेगी।

कंपनी इस आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी की लॉन्ग-टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और कंपनी के जनरल कॉर्पोरेट पर्पज के लिए होगा। ये साल 2021 में आने वाला 29 वां आईपीओ होगा। वहीं, ये आईपीओ साल 2021 की दूसरी छमाही का 5वां आईपीओ है। इस अवधि में अब तक Clean Sciene, GR Infraprojects, Zomato और Tatva Chintan Pharma Chem का आईपीओ आया है। इस आईपीओ की लॉट साइज निम्नतन 16 शेयरों की है। उसके बाद 16 के गुणांक में इस इश्यू में खरीदारी की जा सकती है।

कंपनी भारत और दुनिया के दूसरे देशों में बियरिंग और दूसरे ऑटोमोटिव कलपुर्जों की सप्लाई करती है। कंपनी टू-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल, कर्मशियल व्हीकल और ऑफ हाईवे व्हीकल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, इंडस्ट्रियल मशीनरी, विंड टर्बाइन, रेवले जैसे सेक्टरों के लिए कलपुर्जे बनाती है।

राजकोट में कंपनी की 3 उत्पादन ईकाइयां है। जिसमें 22 फोर्जिंग लाइंस है। इसकी उत्पादन क्षमता 1,44,750 MTPA है।

Equirus Capital, IDBI Capital Markets & Securities और JM Financia इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। यह शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होगा।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।