Aadhar Housing Finance IPO: सस्ते घरों को फाइनेंस करने वाली आधार हाउसिंग फाइनेंस ने एक बार फिर आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी को ड्राफ्ट पेपर सौंपे हैं। कंपनी का मकसद इस साल आईपीओ से 5000 करोड़ रुपये जुटाना है। आधार हाउसिंग फाइनेंस में प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन का निवेश है। प्रपोज्ड आईपीओ में 1000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 4000 करोड़ रुपये तक का ओएफएस रहेगा। ओएफएस में ब्लैकस्टोन अपने शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी।
