Get App

Akme Fintrade India IPO: एंकर निवेशकों से मिले ₹38 करोड़, आज 19 जून से खुल रहा ₹132 करोड़ का इश्यू

Akme Fintrade India IPO Details: IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। कंपनी के प्रमोटर निर्मल कुमार जैन, मंजू देवी जैन, दीपेश जैन और निर्मल कुमार जैन HUF हैं। इश्यू में ऑफर फॉर सेल नहीं रहेगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 19, 2024 पर 8:36 AM
Akme Fintrade India IPO: एंकर निवेशकों से मिले ₹38 करोड़, आज 19 जून से खुल रहा ₹132 करोड़ का इश्यू
Akme Fintrade India ने एंकर निवेशकों को 120 रुपये प्रति शेयर की दर से 31.35 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं।

Aasaan Loans IPO: NBFC एक्मे फिनट्रेड इंडिया का IPO 19 जून को खुलने जा रहा है। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से लगभग 38 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बीएसई की वेबसाइट पर डाले गए एक सर्कुलर के अनुसार, जिन एंकर निवेशकों को शेयर आवंटित किए गए हैं, उनमें 3 सिग्मा ग्लोबल फंड, जील ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज फंड, एसबी ऑपर्च्युनिटीज फंड-1 और विकास इंडिया EIF फंड-1 शामिल हैं।

उदयपुर स्थित कंपनी ने एंकर निवेशकों को 120 रुपये प्रति शेयर की दर से 31.35 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। इस तरह कुल 37.62 करोड़ रुपये का अलॉटमेंट किया गया।

प्राइस बैंड और लॉट साइज की डिटेल

Akme Fintrade India IPO के लिए प्राइस बैंड 114 से 120 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 125 शेयर है। इस IPO को Aasaan Loans IPO भी कहा जा रहा है। कंपनी का इरादा 132 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO की क्लोजिंग 21 जून को होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 24 जून को फाइनल हो सकता है और लिस्टिंग BSE, NSE पर 26 जून को होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें