Get App

Abans Holdings IPO: दूसरे दिन तक आधा भी नहीं भर पाया आईपीओ, QIB ने अपने हिस्से को किया पूरा सब्सक्राइब

Abans Holdings IPO Subscription Status: अबांस होल्डिंग का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 13 दिसंबर को बोली खुलने के दूसरे दिन भी पूरा नहीं भर पाया। हालांकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने लिए आरक्षित सभी शेयरों को जरूर सब्सक्राइब कर लिया है

Vikrant singhअपडेटेड Dec 13, 2022 पर 5:58 PM
Abans Holdings IPO: दूसरे दिन तक आधा भी नहीं भर पाया आईपीओ, QIB ने अपने हिस्से को किया पूरा सब्सक्राइब
Abans Holdings का 345.60 करोड़ रुपये का IPO 12 दिसंबर को खुला था और 15 दिसंबर को बंद होगा

Abans Holdings IPO Subscription Status: अबांस होल्डिंग का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 13 दिसंबर को बोली खुलने के दूसरे दिन भी पूरा नहीं भर पाया। हालांकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने लिए आरक्षित सभी शेयरों को जरूर सब्सक्राइब कर लिया है। Abans Holdings ने अपने IPO के तहत कुल 1.28 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में अभी तक उसे निवेशकों से 33.84 लाख शेयरों के लिए बोली मिला है। इस तरह का कंपनी का IPO दूसरे दिन अभी सिर्फ 26% सब्सक्राइब हुआ है। QIB के लिए आरक्षित शेयरों का कोटा पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुका है। हालांकि रिटेल निवेशकों ने दूसरे दिन तक अपने हिस्से के आरक्षित शेयरों का सिर्फ 23% सब्सक्राइब किया था। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (NII) के कैटेगरी में कंपनी को अभी तक 13% सब्सक्रिप्शन मिला है।

Abans Holdings ने IPO के तहत बिक्री के लिए कुल शेयरों का 60% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए 10% हिस्सा आरक्षित रखा गया है। जबकि बाकी 30% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित रखा गया है।

15 दिसंबर है बोली लगाने की आखिरी तारीख

Abans Holdings का IPO सोमवार 12 दिसंबर को खुला था और इसके लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख गुरुवार 15 दिसंबर है। कंपनी अपने IPO से कुल 345.60 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 102.6 करोड़ रुपये के कंपनी के नए शेयर जारी करेगी। जबकि बाकी 243 करोड़ रुपये के शेयरों को कंपनी के प्रमोटर अभिषेक बंसल की तरफ से बिक्री के लिए रखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें