Get App

आज से खुलेगा एक्रीशन फार्मास्युटिकल्स का IPO, पब्लिक इश्यू से पहले ही एंकर बुकिंग से जुटाए 2 करोड़

IPO News: यह IPO 96-101 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ 1200 शेयर के लॉट में उपलब्ध होगा। इसके लिए 14 से 16 मई के दौरान बोली लगाई जाएगी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 14, 2025 पर 8:44 AM
आज से खुलेगा एक्रीशन फार्मास्युटिकल्स का IPO, पब्लिक इश्यू से पहले ही एंकर बुकिंग से जुटाए 2 करोड़
कंपनी ने 29.46 लाख शेयरों के पब्लिक इश्यू के जरिए 29.75 करोड़ रुपये जुटाने का रखा है लक्ष्य

Accretion Pharmaceuticals IPO: गुजरात की फार्मा कंपनी एक्रीशन फार्मास्युटिकल्स का आईपीओ 14 मई यानी आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने अपने IPO के पब्लिक इश्यू होने से पहले ही एंकर बुकिंग के जरिए 2 करोड़ रुपये से अधिक जुटा लिए है। बता दें कि एक्रीशन फार्मास्युटिकल्स ने अपने 29.46 लाख शेयरों के पब्लिक इश्यू के जरिए 29.75 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस शेयर के IPO का प्राइस बैंड 96-101 रुपये प्रति शेयर है।

यह IPO 96-101 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ 1200 शेयर के लॉट में उपलब्ध होगा। इसके लिए 14 से 16 मई के दौरान बोली लगाई जाएगी। 19 मई को शेयरों का अलॉटमेंट होगा. 21 मई से NSE पर एक्रीशन फार्मास्युटिकल्स के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू होगी।

किन बड़े प्लेयर्स ने ली हिस्सेदारी?

एक्रीशन फार्मास्युटिकल्स ने दो इन्स्टिटूशनल इन्वेस्टर्स पिंक ओक ग्लोबल फंड और विकास इंडिया ईआईएफ आई फंड के जरिए 2.13 करोड़ रुपये जुटायें है। इन फंड्स को 101 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 2.11 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। आईपीओ के पब्लिक इश्यू से पहले कंपनी में संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी ने इसके ब्रांड वैल्यू को मजबूत किया है।

क्या होगा आईपीओ फंड का?

आईपीओ से मिले फंड का उपयोग कंपनी नए मशीनों की खरीद, मौजूदा विनिर्माण सुविधा को हाइटेक करने और कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के लिए करेगी। कुछ राशि का उपयोग ऋण चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें