Get App

मध्य प्रदेश में 6 साल के लड़के की लगी लॉट्री, 200 रुपये के लकी ड्रॉ कूपन से जीती 50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर

इस कूपन जीत से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग भी परिवार के इस जश्न में शामिल हो गए है। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लोगों ने मेदांश का जोरदार स्वागत किया गया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 12:00 PM
मध्य प्रदेश में 6 साल के लड़के की लगी लॉट्री, 200 रुपये के लकी ड्रॉ कूपन से जीती 50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर
टोयोटा फॉर्च्यूनर एक फुल-साइज 7-सीटर SUV है, जो अपनी मजबूत बनावट, सड़क पर दमदार मौजूदगी और भरोसेमंद होने के लिए जानी जाती है।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के छह साल के एक लड़के ने लकी ड्रॉ में लगभग 50 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर जीती है। उसकी दादी ने गरबा कार्यक्रम में सिर्फ 200 रुपये का कूपन खरीदा था। सीलमपुरा के रहने वाले मेदांश रायकवार ने आभापुरी के श्री सरकार धाम में आयोजित लकी ड्रॉ में पहला इनाम जीता। उनकी दादी किरण रायकवार ने लगभग एक साल पहले कूपन खरीदा था और उसमें अपने पोते का नाम लिखवाया था।

परिवार के अनुसार किरण पिछले साल वहां एक गरबा कार्यक्रम में गई थीं, तभी उन्होंने लकी ड्रॉ का कूपन खरीदा था। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि 200 रुपये का यह टिकट उनके परिवार के लिए इतना बड़ा सरप्राइज लेकर आएगा।

जब लकी ड्रॉ के नतीजे घोषित हुए तो पहले इनाम के लिए मेदांश का नाम चुना गया, जिससे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस जीत से पड़ोस में भी उत्साह का माहौल था और आस-पास के लोग भी जश्न में शामिल हो गए। मेदांश का जोरदार स्वागत किया गया। लोग ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच उसे बधाई दे रहे थे। कार मिलने के बाद परिवार ने पूजा-पाठ भी की और आशीर्वाद मांगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें