ACME Solar Holdings लाएगी ₹3000 करोड़ का IPO, SEBI को जमा किया ड्राफ्ट

ACME Solar Holdings IPO Details: कंपनी का दावा है कि वह भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स में से एक है, जो रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स का विकास, निर्माण, स्वामित्व, संचालन और रखरखाव करती है। IPO में नए शेयरों को जारी करके हासिल होने वाले फंड का इस्तेमाल कुछ ऋणों को चुकाने के लिए किया जाएगा

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 12:36 PM
ACME सोलर होल्डिंग्स की शुरुआत 2015 में हुई। इसका हेडक्वार्टर गुरुग्राम में है।

ACME Solar Holdings IPO: रिन्यूएबल एनर्जी प्रोड्यूसर ACME सोलर होल्डिंग्स 3,000 करोड़ रुपये का IPO लाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी को आवेदन कर दिया गया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि IPO के तहत नए शेयर जारी करके 2,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। वहीं प्रमोटर एंटिटी ACME क्लीनटेक सॉल्यूशंस की ओर से ऑफर फॉर सेल के तहत 1,000 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री के लिए रखे जा सकते हैं।

इस पब्लिक इश्यू के लिए नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, ICICI सिक्योरिटीज, JM फाइनेंशियल, कोटक महिंद्रा कैपिटल, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, बुक ​रनिंग लीड मैनेजर हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, नए शेयरों को जारी करके हासिल होने वाले फंड का इस्तेमाल कुछ ऋणों को चुकाने के लिए किया जाएगा।

ACME सोलर के बारे में


ACME सोलर होल्डिंग्स की शुरुआत 2015 में हुई। इसका हेडक्वार्टर गुरुग्राम में है। कंपनी के पोर्टफोलियो में सोलर, विंड, हाइब्रिड, फर्म के साथ-साथ डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (FDRE) प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। ACME का दावा है कि वह भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स में से एक है, जो रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स का विकास, निर्माण, स्वामित्व, संचालन और रखरखाव करती है।

Diensten Tech IPO Listing: लिस्टिंग पर ही निवेश हुआ ढाई गुना, 140% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री ने मचाया धमाल

3 जुलाई को खुले दो बड़े IPO

बुधवार, 3 जुलाई को दो बड़े पब्लिक इश्यू ओपन हुए हैं। एक नमिता थापर की फार्मा कंपनी Emcure Pharma का IPO है, जिसके लिए प्राइस बैंड 960-1008 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 14 शेयरों का है। कंपनी 1,952.03 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। दूसरा Bansal Wire Industries का IPO है। कंपनी का इरादा 745 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए प्राइस बैंड 243-256 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 58 शेयर तय हुआ है। दोनों पब्लिक इश्यू 5 जुलाई को क्लोज होंगे और शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 10 जुलाई को होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।