Active Infrastructures IPO: सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर्स का 77.83 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू आज 21 मार्च से खुल गया। इसमें 43 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। पहले दिन यह महज 2 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ। इश्यू की क्लोजिंग 25 मार्च को होगी। इसके बाद अलॉटमेंट 26 मार्च को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 28 मार्च 2025 को होगी।
