Get App

Advanta Enterprises IPO: UPL की एक और कंपनी के लिस्टिंग की तैयारी, SEBI के पास आईपीओ का ड्राफ्ट जमा

Advanta Enterprises IPO: एग्रीकल्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी यूपीएल (UPL) की सब्सिडरी एडवांटा एंटरप्राइजेज आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी है। इस आईपीओ का ड्राफ्ट भी फाइल हो चुका है। जानिए इस आईपीओ को लेकर कंपनी का प्लान क्या है और इसके तहत यूपीएल कितने शेयरों की बिक्री करेगी और इसकी कारोबारी सेहत कैसी है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 9:56 AM
Advanta Enterprises IPO: UPL की एक और कंपनी के लिस्टिंग की तैयारी, SEBI के पास आईपीओ का ड्राफ्ट जमा
Advanta Enterprises एक वैश्विक एग्रीकल्चरल सॉल्यूशंस कंपनी है जो हाइब्रिड बीज समेत फसलों से जु़डे अन्य प्रोडक्ट्स के बिजनेस में है।

Advanta Enterprises IPO: एक और दिग्गज कंपनी के आईपीओ का रास्ता तैयार हो रहा है। एग्रीकल्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी यूपीएल (UPL) की सब्सिडरी एडवांटा एंटरप्राइजेज ने बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल कर दिया है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का होगा और आईपीओ के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक इस आईपीओ के तहत यूपीएल अपने शेयर बेचेंगे। यूपीएल की बात करें तो यह घरेलू स्टॉक मार्केट में पहले से ही लिस्टेड हैं और इसने निवेशकों की धड़ाधड़ कमाई कराई है।

Advanta Enterprises IPO: खास बातें

यूपीएल की सहायक कंपनी एडवांटा एंटरप्राइजेज का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है जिसके तहत मौजूदा शेयरहोल्डर्स 3.61 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगी। आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा। आईपीओ के ड्राफ्ट के मुताबिक कंपनी की प्रमोटर यूपीएल और एक निवेशक मेलवुड होल्डिंग्स 11 और केआईए ईबीटी स्कीम 2 आईपीओ के जरिए शेयरों की बिक्री करेंगी। यूपीएल 2.8 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। अभी इसकी एडवांटा एंटरप्राइजेज में 64% से अधिक हिस्सेदारी है जबकि यूपीएल कॉरपोरेशन के पास करीब 14%। यूंकि यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है तो ए़डवांटा एंटरप्राइजेज को आईपीओ का कोई पैसा नहीं मिलेगा और सभी पैसे शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। इस आईपीओ के लिए जेएम फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज, और मॉर्गन स्टैनले इंडिया कंपनी मर्टेंट बैंकर्स हैं।

कंपनी के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें