Aesthetik Engineers IPO: एस्थेटिक इंजीनियर्स के आईपीओ को आज 12 अगस्त को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 705.26 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 214.11 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 30.36 लाख शेयर हैं। कंपनी आईपीओ के जरिए 26.47 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए लिए 55-58 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।
