Get App

LIC के बाद अब इस कंपनी ने शुरू की IPO की तैयारी, जानिए पूरा प्लान

अभी LIC के अलावा 8 बीमा कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं। इनमें ICICI Prudential Life Insurance, HDFC Life Insurance और SBI Life Insurance जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2022 पर 10:56 AM
LIC के बाद अब इस कंपनी ने शुरू की IPO की तैयारी, जानिए पूरा प्लान
शेयर बाजार में बीमा कंपनी की लिस्टिंग के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। LIC के शेयर पिछले महीने बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए थे। तब से इसमें लगातार गिरावट आ रही है।

LIC के बाद अब IndiaFirst Life Insurance ने IPO की तैयारी शुरू कर दी है। इंडियाफर्स्ट लाइफ में बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस की हिस्सेदारी है। इंडियाफर्स्ट लाइफ ने इनवेस्टमेंट बैंकों से बातचीत शुरू कर दी है। अंग्रेजी बिजनेस न्यूज वेबसाइट मिंट ने यह खबर दी है।

हालांकि, शेयर बाजार में बीमा कंपनी की लिस्टिंग के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। LIC के शेयर पिछले महीने बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए थे। तब से इसमें लगातार गिरावट आ रही है। इसलिए इस आईपीओ में पैसा लगाने वाले इनवेस्टर्स को बहुत लॉस हुआ है।

IndiaFirst Life में बैंक ऑफ बड़ौदा की 65 फीसदी हिस्सेदारी है। इसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 9 फीसदी हिस्सेदारी है। वारबर्ग पिनकस से जुड़ी कंपनी कारमल प्वॉइंट इनवेस्टमेंट्स की इसमें 26 फीसदी हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें