क्रेडिट कार्ड और लोन जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूट करने वाली कंपनी Akiko ग्लोबल सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 27.63 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 20.81 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस इश्यू में 27 जून तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 23.11 करोड़ रुपये जुटाने का है।
