Get App

Akme Fintrade India IPO 54 गुना सब्स​क्राइब, 26 जून को मुनाफा होगा या घाटा? क्या मिल रहे संकेत

1996 में शुरू हुई एक्मे फिनट्रेड इंडिया, मुख्य रूप से भारत के ग्रामीण और अर्ध शहरी इलाकों के लोगों को ऋण समाधान उपलब्ध कराती है। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से लगभग 38 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने एंकर निवेशकों को 120 रुपये प्रति शेयर की दर से 31.35 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए। कंपनी के प्रमोटर निर्मल कुमार जैन, मंजू देवी जैन, दीपेश जैन और निर्मल कुमार जैन HUF हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 22, 2024 पर 4:15 PM
Akme Fintrade India IPO 54 गुना सब्स​क्राइब, 26 जून को मुनाफा होगा या घाटा? क्या मिल रहे संकेत
Akme Fintrade India के शेयरों का अलॉटमेंट 24 जून को फाइनल हो सकता है।

Aasaan Loans IPO: NBFC एक्मे फिनट्रेड इंडिया का IPO 19 जून को खुला और 21 जून को क्लोज हो गया। इस बीच यह 54.49 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 28.12 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 129.98 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 44.58 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 26 जून को होगी।

इस IPO को Aasaan Loans IPO भी कहा जा रहा है। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से लगभग 38 करोड़ रुपये जुटाए। IPO के लिए प्राइस बैंड 114 से 120 रुपये प्रति शेयर तय किया गया और लॉट साइज 125 शेयर रखा गया। शेयरों का अलॉटमेंट 24 जून को फाइनल हो सकता है।

ग्रे मार्केट में क्या चल रहा शेयर का भाव

investorgain.com के मुताबिक, Akme Fintrade India के शेयर ग्रे मार्केट में IPO के अपर प्राइस बैंड 120 रुपये से 30 रुपये या 25 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस बेसिस पर शेयरों की लिस्टिंग 150 रुपये के भाव पर हो सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर, स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें