Get App

Akum Drugs IPO Subscription Status: दूसरे दिन तक 4.43 गुना भरा इश्यू, रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव

Akum Drugs IPO subscription: निवेशकों के पास इसमें 1 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1856.74 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए 646-679 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। बता दें कि यह आईपीओ पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2024 पर 6:53 PM
Akum Drugs IPO Subscription Status: दूसरे दिन तक 4.43 गुना भरा इश्यू, रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव
Akum Drugs IPO: एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Akum Drugs IPO: एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 4.43 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे 6.72 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.51 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 1 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1856.74 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए 646-679 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। बता दें कि यह आईपीओ पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था।

Akum Drugs IPO: अलग-अलग कैटेगरी का लेटेस्ट अपडेट

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 0.96 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 8.48 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स - 8.98 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें