Get App

Allied Blenders and Distillers IPO: दूसरे दिन निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Allied Blenders and Distillers IPO subscription: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर और 500 करोड़ रुपये का प्रमोटरों और मौजूदा निवेशकों की ओर से ऑफर-फॉर-सेल शामिल है। कंपनी ने बताया कि वह नए शेयरों की बिक्री से मिली आय का इस्तेमाल अपने कर्ज चुकाने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 6:50 PM
Allied Blenders and Distillers IPO: दूसरे दिन निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Allied Blenders and Distillers IPO: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (ABD) के आईपीओ को आज निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

Allied Blenders and Distillers IPO: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (ABD) के आईपीओ को आज निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। इसे अब तक 1.52 गुना सब्सक्राइब किया गया है। आईपीओ को कुल 5.96 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 3.93 करोड़ शेयर हैं। कंपनी आईपीओ के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए 267-281 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 27 जून तक निवेश का मौका रहेगा।

Allied Blenders and Distillers IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.14 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 2.98 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 1.65 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें