Allied Blenders and Distillers IPO: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (ABD) के आईपीओ को आज निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू 0.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 2.01 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 3.93 करोड़ शेयर हैं। कंपनी आईपीओ के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए 267-281 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 27 जून तक निवेश का मौका रहेगा।
