Standard Glass Lining Technology: हैदराबाद स्थित स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने अपने IPO से पहले प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से Amansa Investment से 40 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह कंपनी फार्मास्यूटिकल और केमिकल इंडस्ट्रीज के लिए स्पेशलाइज्ड इंजीनियरिंग इक्विपमेंट्स बनाती है। 17 दिसंबर 2024 को कंपनी की घोषणा के अनुसार इसने प्रमुख बैंकरों के परामर्श से 140 रुपये प्रति शेयर (130 रुपये के प्रीमियम सहित) की कीमत पर अमांसा इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड को 28,57,142 इक्विटी शेयर जारी किए।
