Anupam Rasayan IPO: इश्यू 12 मार्च को खुलेगा, जानिए ग्रे मार्केट प्रीमियम और सब्सक्रिप्शन के बारे में सबकुछ

Anupam Rasayan IPO: इश्यू का प्राइस बैंड 553-555 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है, ग्रे मार्केट में इसका भाव 225-230 रुपए प्रीमियम पर चल रहा है

अपडेटेड Mar 12, 2021 पर 9:10 AM
Story continues below Advertisement

Anupam Rasayan IPO: स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी अनुपम रसायन का IPO 12 मार्च को खुल रहा है और 16 मार्च को बंद होगा। बीच में शनिवार और रविवार की छुट्टियां आने की वजह से इश्यू 16 मार्च को बंद हो रहा है।

IPO जारी करने से पले कंपनी एंकर इनवेस्टर्स से 225 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। कंपनी ने जिन एंकर इनवेस्टर्स से पैसा जुटाया है उनमें फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स, डोमेस्टिक म्यूचुअल फंड्स, इश्योरेंस कंपनी और अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड्स शामिल हैं।

अनुपम रसायन के IPO का प्राइस बैंड 553-555 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इश्यू से 760 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसकी आक्रामक प्राइसिंग के बावजूद कुछ ब्रोकेरज हाउस ने इसे खरीदने की सलाह दी है।

अनुपम रसायन का प्रीमियम ग्रे मार्केट में 225-230 रुपए प्रति शेयर है। पिछले कुछ समय में बाजार में जारी होने वाले IPO की लिस्टिंग काफी अच्छे प्राइस पर हुई है।
 
जानिए इश्यू से जुड़ी अहम बातें

-अनुपम रसायन के IPO का लॉट साइज 27 शेयरों का है। इसके IPO की रजिस्ट्रार कंपनी KFin Tech है।

-अनुपम रसायन के शेयरों का आवंटन 19 मार्च को होगा और इसके शेयरों की लिस्टिंग 24 मार्च 2021 को हो सकती है।


-कंपनी सिर्फ फ्रेश इश्यू जारी कर रही है। इससे जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और दूसरी जरूरतों में किया जाएगा।

-कंपनी के इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स, 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए है।

-IPO के बाद अनुपम रसायन में प्रमोटर की शेयरहोल्डिंग 75.8 फीसदी से घटकर 65.4 फीसदी पर आ जाएगी।

-अनुपम रसायन के इश्यू के मर्चेंट बैंकर एक्सिस कैपिटल, एम्बिट प्राइवेट और IIFL सिक्योरिटीज हैं।

-कंपनी कस्टम सिंथेसिस और स्पेशियालिटी केमिकल मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में है।  कंपनी की शुरुआज 1984 में हुई थी।

-30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी ने 26.48 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। वहीं, पिछले साल इस अवधि में कंपनी को 21.74 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 355.13 करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त हुआ जो पिछले साल के मुकाबले 51.5% अधिक है।

कंपनी के पास गुजरात में 6 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जिनमें 4 फैक्ट्री अडाणी हाजिरा पोर्ट के पास साचिन (Sachin) में स्थित है और दो यूनिट्स Jhagadia के इंडस्ट्रियल एरिया में है। कंपनी के यूनिट्स की क्षमता 23,396 मिट्रिक टन केमिकल्स के उत्पादन की है, जिनमें इस साल मार्च में 6,726 मिट्रिक टन उत्पादन क्षमता का इजाफा किया गया है।

कंपनी के ग्राहक भारत से लेकर यूरोप और अमेरिका, जापान में हैं। Syngenta Asia Pacific, Sumitomo Chemical Company, UPL Ltd इसके मेन क्लाइंट्स हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।