Get App

Park Hotels, Medi Assist Healthcare के IPO को SEBI की हरी झंडी, जानिए क्या है प्लान

बेंगलुरु स्थित हेल्थ बेनिफिट एडमिनिस्ट्रेटर मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज ने 25 अगस्त को सेबी में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए। कंपनी करीब 800-1,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसके तहत ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 2.8 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसमें फ्रेश शेयर जारी नहीं किए जाएंगे

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 13, 2023 पर 6:53 PM
Park Hotels, Medi Assist Healthcare के IPO को SEBI की हरी झंडी, जानिए क्या है प्लान
Medi Assist Healthcare Services) और Appejay Surrendra Park Hotel के आईपीओ को SEBI की मंजूरी मिल गई है।

IPO निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज (Medi Assist Healthcare Services) और Appejay सुरेंद्र पार्क होटल्स (Appejay Surrendra Park Hotel) के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। सेबी ने 7 दिसंबर को पार्क होटल्स को और इसके अगले दिन मेडी असिस्ट को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया है। ऑब्जर्वेशन लेटर जारी होने के बाद कोई भी कंपनी लेटर जारी होने के एक साल के भीतर अपना आईपीओ ला सकती है।

Medi Assist Healthcare Services IPO

बेंगलुरु स्थित हेल्थ बेनिफिट एडमिनिस्ट्रेटर मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज ने 25 अगस्त को सेबी में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए। कंपनी करीब 800-1,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसके तहत ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 2.8 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसमें फ्रेश शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।

यह इंश्योरेंस थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (TPA) द्वारा देश का पहला आईपीओ होगा। मेडी असिस्ट पिछले तीन वित्तीय वर्षों (FY21-FY23) में रेवेन्यू के मामले में भारत के सबसे बड़े हेल्थ बेनिफिट एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में उभरा है। एक्सिस कैपिटल, IIFL सिक्योरिटीज, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और SBI कैपिटल मार्केट्स इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें