Get App

Asarfi Hospital IPO : 17 जुलाई को खुलने वाला है इश्यू, निवेश से पहले जान लें GMP और प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Asarfi Hospital IPO : यह एक SME आईपीओ है जिसमें निवेशक 19 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर बेस्ड है और इसके तहत 51.80 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जो कुल मिलाकर 26.94 करोड़ रुपये तक है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 16, 2023 पर 10:08 PM
Asarfi Hospital IPO : 17 जुलाई को खुलने वाला है इश्यू, निवेश से पहले जान लें GMP और प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल
Asarfi Hospital का आईपीओ कल यानी 17 जुलाई को खुलने वाला है।

Asarfi Hospital IPO : मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थकेयर फैसिलिटी प्रोवाइड करने वाली कंपनी Asarfi Hospital का आईपीओ कल यानी 17 जुलाई को खुलने वाला है। यह एक SME आईपीओ है जिसमें निवेशक 19 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर बेस्ड है और इसके तहत 51.80 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जो कुल मिलाकर 26.94 करोड़ रुपये तक है। कंपनी ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 51-52 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

Asarfi Hospital आईपीओ के लिए लॉट साइज 2,000 शेयर है। 52 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से खुदरा निवेशकों को कम से कम 104,000 रुपये का निवेश करना होगा। इस आईपीओ के तहत 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व किया गया है। इसके अलावा, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए और शेष 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड पब्लिक इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर है जबकि कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज आईपीओ रजिस्ट्रार है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें