Trade setup for today : 6 नवंबर को कमजोर शुरुआत के बाद निफ्टी में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, इसमें तेजी आती गई और अंत में निफ्टी 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। पिछले लगातार सात दिनों में निफ्टी 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है। बाजार में तेजी का रुझान काफी मजबूत बना हुआ है। नफ्टी ने बहुत कम समय में अगस्त के अपने हाई को पार कर लिया है और यह अहम मूविंग एवरेज के काफी ऊपर बना हुआ है।
