ASK Automotive के IPO की शुरुआत धीमी हुई थी और यह दूसरे दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि, आज 9 नवंबर को अंतिम दिन निवेशक इसमें जमकर दांव लगा रहे हैं। यह अब तक कुल 51.14 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 105.85 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 2.06 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए 268-282 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का प्लान अपर प्राइस बैंड पर 833.91 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 9 नवंबर तक निवेश का मौका है।
