Get App

ASK Automotive IPO : पहले दिन निवेशकों की फीकी प्रतिक्रिया, 38% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

ASK Automotive IPO : इसे कुल 79.16 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 2.06 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए 268-282 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का प्लान अपर प्राइस बैंड पर 833.91 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 9 नवंबर तक निवेश का मौका है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 07, 2023 पर 8:57 PM
ASK Automotive IPO : पहले दिन निवेशकों की फीकी प्रतिक्रिया, 38% सब्सक्राइब हुआ इश्यू
ASK Automotive के IPO को आज 7 नवंबर को निवेशकों की फीकी प्रतिक्रिया मिली।

ASK Automotive के IPO को आज 7 नवंबर को निवेशकों की फीकी प्रतिक्रिया मिली। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू महज 38 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। इसे कुल 79.16 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 2.06 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए 268-282 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का प्लान अपर प्राइस बैंड पर 833.91 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 9 नवंबर तक निवेश का मौका है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 3 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 41 फीसदी

रिटेल निवेशक - 57 फीसदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें