Baazar Style Retail IPO: 30 अगस्त को खुल रहा है इश्यू, प्राइस बैंड फाइनल; रेखा झुनझुनवाला का भी लगा है पैसा

Baazar Style Retail IPO Details: कंपनी IPO में नए शेयर जारी कर हासिल होने वाली आय का इस्तेमाल कर्ज को पूरी तरह या आंशिक रूप से चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। इसके 173 से ज्यादा स्टोर हैं। IPO के लिए एक्सिस कैपिटल, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 9:05 AM
Baazar Style Retail IPO में 148 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे।

Baazar Style Retail IPO: फैशन रिटेलर बाजार स्टाइल रिटेल का पब्लिक इश्यू 30 अगस्त को खुलने जा रहा है। इसमें 3 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। एंकर निवेशक 29 अगस्त को बोली लगा सकेंगे। कंपनी 834.68 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO के लिए प्राइस बैंड 370-389 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इश्यू क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग 6 सितंबर को BSE और NSE पर होगी।

बाजार स्टाइल रिटेल पुरुषों, महिलाओं, लड़के, लड़कियों, बच्चों के लिए कपड़े, खिलौने और जनरल मर्चेंडाइज जैसे होम फर्निशिंग प्रोडक्ट्स की पेशकश करती है। इसके स्टोर स्टाइल बाजार के नाम से हैं। कंपनी ओडिशा, बिहार, असम, झारखंड, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में ऑपरेशनल है।

148 करोड़ रुपये के नए शेयर होंगे जारी


Baazar Style Retail IPO में 148 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। साथ ही मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटर्स की ओर से 1.76 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO के अपर प्राइस बैंड पर OFS का साइज 687 करोड़ रुपये होगा। IPO के लिए एक्सिस कैपिटल, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार Link Intime India Private Ltd है।

26 अगस्त से शुरू सप्ताह में खुलेंगे 9 नए IPO, 8 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

IPO का रिजर्व हिस्सा

IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 प्रतिशत हिस्सा, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। कंपनी के प्रमोटर्स प्रदीप कुमार अग्रवाल, रोहित केडिया, श्रेयांस सुराना, भगवान प्रसाद, राजेंद्र कुमार गुप्ता, सबिता अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता (HUF) और श्री नरसिंह इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड हैं। बाजार स्टाइल रिटेल में रेखा झुनझुनवाला का भी पैसा लगा हुआ है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 983 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की। शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2024 में 22 करोड़ रुपये हो गया। कुल उधारी 178.23 करोड़ रुपये रही।

Premier Energies IPO: सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी का इश्यू 27 अगस्त से, किस भाव पर लगेगी बोली

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।