पतंजलि ग्रुप (Patanjali Group) के संस्थापक बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने शुक्रवार 16 सितंबर को ऐलान किया कि अगले 5 सालों में ग्रुप की चार कंपनियों का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाया जाएगा। रामदेव ने कहा कि समूह की कंपनी पतंजलि फूड्स (पहले रुचि सोया) शेयर बाजार में पहले से सूचीबद्ध है और अब चार अन्य कंपनियों का आईपीओ अगले पांच साल में लाया जाएगा। ये चार कंपनियां हैं- पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि मेडिसिन, पतंजलि लाइफस्टाइल और पतंजलि वेलनेस।
