बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने अपने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स के जरिये 1,758 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का 6,500 करोड़ रुपये का IPO 9 सितंबर को खुलेगा। बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, 'कंपनी की IPO कमेटी ने 6 सितंबर 2024 को हुई बैठक में बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के साथ सलाह-मशवरा कर एंकर इनवेस्टर्स को 251,142,856 इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी। यह आवंटन 70 रुपये प्रति इक्विटी शेयर किया गया है।'
