स्टील वायर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज ने 2 जुलाई को एंकर इनेवस्टर्स के जरिेये 223.5 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी का IPO 3 जुलाई को खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 243-256 रुपये प्रति शेयर है और बिडिंग 5 जुलाई को बंद होगी। कंपनी ने 2 जुलाई को एक्सचेंजों को बताया कि इसने एंकर निवेशकों को 256 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से 87,30,468 शेयरों को आवंटित करने का फैसला किया।
