Get App

Bharti Hexacom IPO : 8 अप्रैल को शेयरों का अलॉटमेंट, स्टेटस चेक करने का ये है तरीका

Bharti Hexacom IPO : शेड्यूल के मुताबिक असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 10 अप्रैल को ही शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 12 अप्रैल को BSE और NSE पर होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2024 पर 6:17 PM
Bharti Hexacom IPO : 8 अप्रैल को शेयरों का अलॉटमेंट, स्टेटस चेक करने का ये है तरीका
Bharti Hexacom IPO: भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम के पब्लिक इश्यू को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला।

Bharti Hexacom IPO: भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम के पब्लिक इश्यू को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। आईपीओ में निवेश करने वाले सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 8 अप्रैल को होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए आवेदन किया है, वे बीएसई की वेबसाइट या रजिस्ट्रार पोर्टल केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह आईपीओ 3 से 5 अप्रैल तक खुला था।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • BSE की वेबसाइट या आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट, केफिन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड पर जाएं। अगर बीएसई वेबसाइट का उपयोग कर रहे हैं, तो इसमें 'application status check' लिंक पर क्लिक करें। https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx
  • अब इक्विटी ऑप्शन चुनें और ड्रॉप-डाउन मेनू से "भारती हेक्साकॉम" सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद या तो एप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें