Get App

Broach Lifecare Hospital IPO Subscription: पहले दिन ही 8.73 गुना सब्सक्राइब, रिटेल निवेशक जमकर लगा रहे दांव

Broach Lifecare Hospital IPO subscription status day 1: ब्रोच लाइफकेयर हॉस्पिटल का आईपीओ पूरी तरह से 16.08 लाख शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 19 अगस्त को होगा। वहीं, लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 21 अगस्त तय की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 9:18 PM
Broach Lifecare Hospital IPO Subscription: पहले दिन ही 8.73 गुना सब्सक्राइब, रिटेल निवेशक जमकर लगा रहे दांव
Broach Lifecare Hospital IPO: ब्रोच लाइफकेयर हॉस्पिटल का आईपीओ आज 13 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।

Broach Lifecare Hospital IPO: ब्रोच लाइफकेयर हॉस्पिटल का आईपीओ आज 13 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह आईपीओ पहले दिन अब तक 8.73 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 1.33 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 15.24 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 16 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इसके लिए फिक्स्ड इश्यू प्राइस 25 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 4.02 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

Broach Lifecare Hospital IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

ब्रोच लाइफकेयर हॉस्पिटल के आईपीओ में सबसे ज्यादा निवेश रिटेल निवेशकों ने किया है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 15.91 गुना भर गया है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को अब तक 1.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इस आईपीओ के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं और इसमें OFS के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। जिसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

Broach Lifecare Hospital IPO से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें