CarTrade Tech IPO: ऑनलाइन कार और बाइक बेचने वाली कंपनी CarTrade Tech का IPO पहले दिन के अंत तक 41 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के 51.29 लाख इक्विटी के बदले 1.29 करोड़ बोली लग चुकी है।

CarTrade Tech IPO: ऑनलाइन कार और बाइक बेचने वाली कंपनी CarTrade Tech का IPO पहले दिन के अंत तक 41 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के 51.29 लाख इक्विटी के बदले 1.29 करोड़ बोली लग चुकी है।
क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम
अनलिस्टेड मार्केट में CarTrade Tech के का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 450 रुपए चल रहा है। इससे पता चलता है कि कंपनी के शेयर 2035-2068 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 1585-1618 रुपए है।
CarTrade Tech की शुरुआत अप्रैल 2000 में हुई थी। कंपनी अलग-अलग ऑटो प्लेटफॉर्म के जरिए हर तरह की गाड़ियों और वैल्यू एडेड सर्विसेज मुहैया कराती है। CarTrade Tech के कई प्लेटफॉर्म हैं। इनमें CarWale, CarTrade, Shriram Automall, BikeWale, CarTrade Exchange, Adroit Auto और AutoBiz है।
कब होगा अलॉटमेंट
CarTrade Tech का इश्यू 9 अगस्त को खुला है और 11 अगस्त को बंद होगा। कंपनी के शेयरों का आवंटन 17 अगस्त 2021 को हो सकता है। अगर आपको शेयर नहीं मिलते हैं तो आपका पैसा 18 अगस्त तक वापस आ सकता है। अगर आपको शेयर मिलता है तो आपके डिमैट अकाउंट में 20 अगस्त को ये नजर आ सकता है। CarTrade Tech के शेयरों की लिस्टिंग 23 अगस्त को हो सकती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।