Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और दुर्लभ एकादशी माना जाता है। यह एकादशी हर हर तीन साल के बाद अधिक मास के शुक्ल पक्ष में आती है। इसलिए इस एकादशी का महत्व सामान्य एकादशियों से कहीं अधिक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पद्मिनी एकादशी का व्रत करने से अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है। मान्यता है कि अधिकमास भगवान विष्णु का प्रिय महीना है। इस महीने में किए गए जप, तप और दान का फल कई गुना अधिक मिलता है। पद्मिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। संतान प्राप्ति के लिए विशेष: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत विशेष रूप से सुयोग्य संतान की प्राप्ति और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए अचूक माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत में भगवान विष्णु को राशि अनुसार कुछ खास चीजें अर्पित करने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है। आइए जानें
