Casagrand Premier Builder IPO: रियल एस्टेट डेवलपर कासाग्रैंड प्रीमियर बिल्डर अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आज 19 सितंबर को ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 1100 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के तहत 1000 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 100 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।
