Get App

Cello World IPO : 6 नवंबर को होगी लिस्टिंग, एक्सपर्ट्स से जानिए कितना हो सकता है मुनाफा

Cello World IPO : एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके निवेशकों को लिस्टिंग पर 22 से 25 फीसदी तक का मुनाफा हो सकता है। एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि स्टॉक 648 रुपये के ऑफर प्राइस के मुकाबले 790 रुपये से 810 रुपये के बीच लिस्ट हो सकता है। वहीं, ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ का क्रेज बना हुआ है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 05, 2023 पर 1:48 PM
Cello World IPO : 6 नवंबर को होगी लिस्टिंग, एक्सपर्ट्स से जानिए कितना हो सकता है मुनाफा
Cello World के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली

Cello World IPO : सेलो वर्ल्ड के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 38.9 गुना सब्सक्राइब हुआ है। अब कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 6 नवंबर को होने वाली है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके निवेशकों को लिस्टिंग पर 22 से 25 फीसदी तक का मुनाफा हो सकता है। एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि स्टॉक 648 रुपये के ऑफर प्राइस के मुकाबले 790 रुपये से 810 रुपये के बीच लिस्ट हो सकता है। वहीं, ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ का क्रेज बना हुआ है और यह 24 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी रिसर्च प्रशांत तापसे ने कहा, “कंपनी के मजबूत फंडामेंटल और हाई-ग्रोथ इंडस्ट्री डायनेमिक्स के कारण सब्सक्रिप्शन हमारे अनुमान के अनुरूप रही। वैल्यूएशन की बात करें तो ऐसा लगता है कि इस इश्यू की उचित कीमत अपेक्षित रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ को दर्शाती है।"

यूएस फेड बैठक के बाद मार्केट मोमेंटम में बदलाव को ध्यान में रखते हुए तापसे को इश्यू प्राइस से 22-25 फीसदी की सीमा में हेल्दी लिस्टिंग गेन की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "हमारा भरोसा है कि सेलो वर्ल्ड आईपीओ अलॉटेड निवेशकों को लॉन्ग टर्म अवसर देगा। हम सभी अलॉटेड निवेशकों को लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करने की सलाह देते हैं। जिन्हें शेयर नहीं मिले, वे लिस्टिंग डे पर इसे खरीद सकते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें