Get App

Clean Energy IPO मार्केट में तेज हलचल, ₹25000 करोड़ का इश्यू लाने की तैयारी में हैं ये कंपनियां

Clean Energy IPO: भारत तेजी से क्लीन एनर्जी की तरफ बढ़ रहा है और इसी को लेकर कंपनियां तेजी से आईपीओ मार्केट में एंट्री कर रही हैं ताकि आने वाले समय की तैयारियों को लेकर फंड जुटा सकें। इसी वित्त वर्ष ₹20,000-25,000 करोड़ का क्लीन एनर्जी आईपीओ आने की संभावना है। जानिए कि अभी कौन-कौन सी कंपनियां कतार में हैं और इस सेक्टर को लेकर पॉजिटिव क्या है और चुनौतियां क्या हैं?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 17, 2025 पर 2:35 PM
Clean Energy IPO मार्केट में तेज हलचल, ₹25000 करोड़ का इश्यू लाने की तैयारी में हैं ये कंपनियां
Clean Energy IPO: क्लीन एनर्जी सेक्टर में इस समय काफी हलचल है और कंपनियां तेजी से लिस्ट होने की तैयारी कर रही हैं।

Clean Energy IPO: क्लीन एनर्जी सेक्टर में इस समय काफी हलचल है और कंपनियां तेजी से लिस्ट होने की तैयारी कर रही हैं। सिर्फ इसी वित्त वर्ष की बात करें तो रिन्यूएबस एनर्जी और सोलर मैन्युफैक्चरिंग वैल्यू चेन की कंपनियां आईपीओ के जरिए ₹20,000-25,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। क्लीन एनर्जी सेक्टर की आईपीओ मार्केट में हालिया हलचल की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2025 में नवंबर 2024 में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का ₹10 हजार करोड़ के आईपीओ आया था जोकि इस सेगमेंट में सबसे बड़ा था। इसके तहत शेयर ₹108 के भाव पर जारी हुए थे।

कौन-कौन सी कंपनियां हैं कतार में?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वित्त वर्ष केकेआर के निवेश वाली हीरो फ्यूचर एनर्जीज (Hero Future Energies) ₹4000-₹5000 करोड़ का आईपीओ ला सकती हैं और ब्रुकफील्ड की क्लीन मैक्स (Clean Max) भी इतना बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है। मैन्युफैक्चरिंग साइड में बात करें तो सोलर मॉड्यूल बनाने वाले अवाडा ग्रुप (Avaada Group) की योजना ₹4,000-₹5,000 करोड़ का आईपीओ लाने की है। बेंगलुरु की एम्मवी (Emmvee) और कोलकाता हेडक्वार्टर वाली जुपिटर इंटरनेशनल (Jupiter International) दोनों, ₹2,500–₹3,000 करोड़ के आईपीओ के लिए जुटी हैं। कई अन्य कंपनियों ने पहले ही अपना आईपीओ ड्राफ्ट फाइल कर दिया है। कोलकाता की विक्रम सोलर (Vikram Solar) का लक्ष्य ₹1,500 करोड़, दिल्ली की सात्विक ग्रीन एनर्जी (Saatvik Green Energy) का लक्ष्य ₹1,150 करोड़, फुजियामा पावर सिस्टम्स (Fujiyama Power Systems) का लक्ष्य करीब ₹700 करोड़ और पीएमईए सोलर टेक सॉल्यूशंस (PMEA Solar Tech Solutions) का लक्ष्य करीब ₹600 करोड़ की नई पूंजी जुटाना है।

तेजी से बढ़ रहा ग्रीन सेक्टर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें