Clean Science Vs GR Infraprojects: दो कंपनियां Clean Science & Technology और GR Infraprojects 7 जुलाई को बाजार में अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं। इन आईपीओ के जरिए कुल 2500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। ये दोनों आईपीओ सब्सक्रिब्शन के लिए 7 जुलाई को खुलकर 9 जुलाई को बंद होंगे।
बाजार जानकारों का कहना है कि लिक्विडिटी से भरा हुआ भारतीय बाजार इन आईपीओ को भी आसानी से पचा ले जाएगा लेकिन अहम सवाल यह है कि इन आईपीओ में से कौन सा आईपीओ रिटेल निवेशकों के नजरिए से ज्यादा बेहतर है।
बाजार दिग्गजों का कहना है कि ये दोनों कंपनियां निवेश के लिहाज से अच्छी है लेकिन सीमित या लिमिडेट पैसे वाले लोगों के लिए Clean Science & Technology ज्यादा बेहतर विकल्प है।
Hem Securities की आस्था जैन का कहना है कि Clean Science & Technology की वित्तीय स्थिति काफी अच्छी है। कंपनी को अपने कुछ प्रोडक्ट में बाजार में लीडरशिप हासिल है। कंपनी के पास Bayer AG और SRF, Gennex Laboratories और Vinati Organics जैसे मजबूत ग्राहक हैं। इसके अलावा केमिकल इंडस्ट्रीज की संभावनाए भी मजबूत नजर आ रही हैं जिसको देखते हुए क्लीन साइंस टेक्नोलॉजी में निवेश की सलाह है।
उन्होंने आगे कहा कि ये दोनों आईपीओ काफी अच्छे नजर आ रहे हैं लेकिन अगर किसी के पास एक ही आईपीओ में निवेश करने के पैसे हैं तो Clean Science & Technology लॉन्ग और शॉर्ट दोनों तरह के निवेशकों के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प है।
बता दें कि Clean Science & Technology 21 दिसंबर 2020 तक कुछ स्पेशिलिटी केमिकल में दुनिया की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी रही है यह दुनिया की अकेली ऐसी कंपनी है जो phenol से एनीशोल बनाने के लिए vapor-phase टेक्नोलॉजी का उपयोग करती है।
Zomato IPO: इश्यू 19 जुलाई को खुल सकता है, जानिए क्या रह सकता है प्राइस बैंड
Marwadi Shares और फाइनेंस ने भी अपने रिपोर्ट में कहा है कि Clean Science & Technology निवेश के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प है। कंपनी दुनिया की स्पेशिलियटी केमिकल बनाने वाली कंपनियों में लीडरशिप रखती है। यह आईपीओ अपने पीयर्स की तुलना में काफी अच्छे वैल्यूएशन पर मिल रहा है। इस आईपीओ में पैसे लगाने चाहिए।
हालांकि Marwadi Shares का यह भी कहना है कि लॉन्ग टर्म निवेशकों के नजरिए से ये दोनों आईपीओ काफी बेहतर नजर आ रहे है लेकिन Clean Science & Technology को थोड़ी बढ़त हासिल है।
GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि इन दोनों आईपीओ में ऑफर फॉर सेल है लेकिन GR Infraprojects का डेट इक्विटी रेश्यो बेहतर नहीं है। हालांकि इसका वैल्यूएशन अच्छा नजर आ रहा है। दूसरी तरफ Clean Science & Technology डेट और इक्विटी रेश्यों रिजनेबल है और पूरी दुनिया में इसका कारोबार काफी मजबूती से फैला हुआ है। इसके अलावा इसका कस्टमर बेस और एक्सपोर्ट कारोबार भी अच्छा है इसको देखते हुए लंबी नजरिए से निवेश के लिए के Clean Science & Technology ज्यादा बेहतर विकल्प नजर आ रहा है।
TRADEIT Investment के संदीप मट्टा का कहना है कि ये दोनों आईपीओ काफी अच्छे नजर आ रहे हैं लेकिन लंबे नजरिए से निवेश के लिएClean Science & Technology ज्यादा बेहतर विकल्प है। इस स्टॉक में हमें आगे चलकर काफी अच्छा रिटर्न मिलेगा।