कॉर्डेलिया क्रूज ऑपरेट करने वाली वाटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड (Waterways Leisure Tourism) का बोर्ड अपने फ्लीट में दो और जहाज जोड़ना चाहता है। इस खरीद के लिए IPO के जरिए 800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। अगर ऐसा होता है तो देश में पहली बार किसी क्रूज ऑपरेटर का IPO आएगा। अभी इसके लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI की मंजूरी लिया जाना बाकी है।
