Curefoods IPO: ईटफिट, केकजोन वाला स्टार्टअप लाने वाला है पब्लिक इश्यू, जल्द फाइनल करेगा एडवायजर्स

Curefoods IPO: वित्त वर्ष 2024 में स्टार्टअप का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 585 करोड़ रुपये हो गया। कंसोलिडेटेड घाटा कम होकर 172.6 करोड़ रुपये रह गया। क्योरफूड्स के मौजूदा पोर्टफोलियो में ईटफिट, केकजोन, नोमैड पिज्जा और शरीफ भाई बिरयानी मौजूद हैं

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 11:04 PM
Story continues below Advertisement
क्योरफूड्स में दिग्गज वेंचर कैपिटल फर्म Accel का पैसा लगा हुआ है।

Curefoods IPO: देश में एक के बाद एक धड़ाधड़ IPO आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम फूड और बेवरेजेस स्टार्टअप क्योरफूड्स का जुड़ने वाला है। इसे फ्लिपकार्ट के पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव अंकित नागोरी ने शुरू किया है। स्टार्टअप ने अपने IPO के लिए इनवेस्टमेंट बैंकों और कानूनी फर्मों को हायर करने के लिए चर्चा शुरू कर दी है। मनीकंट्रोल को मामले की जानकारी रखने वालों ने बताया कि स्टार्टअप ने हाल ही में IPO के लिए बैंकरों और वकीलों के एक समूह के साथ मुलाकात की। सलाहकारों को अगले कुछ हफ्तों में फाइनल किया जा सकता है।

क्योरफूड्स में दिग्गज वेंचर कैपिटल फर्म Accel का पैसा लगा हुआ है। इसके अलावा आयरन पिलर, चिराटे वेंचर्स, सिक्सटींथ स्ट्रीट कैपिटल, थ्री स्टेट वेंचर्स और नॉर्डस्टार सहित कई अन्य का भी निवेश है। स्टार्टअप IPO से 30-40 करोड़ डॉलर तक जुटाने की तैयारी में है। यह इश्यू वित्त वर्ष 2025-26 के बाद के 6 महीनों में आ सकता है। IPO का साइज अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।

500 से ज्यादा क्लाउड किचन और ऑफलाइन स्टोर


क्योरफूड्स के मौजूदा पोर्टफोलियो में ईटफिट, केकजोन, नोमैड पिज्जा और शरीफ भाई बिरयानी मौजूद हैं। अब यह फ्रोजन बॉटल और अन्य ब्रांड्स को अपने साथ जोड़कर बिजनेस का विस्तार कर रहा है। क्योरफूड्स के पास 500 से ज्यादा क्लाउड किचन और ऑफलाइन स्टोर हैं, जो भारत के 40 शहरों में 10 से ज्यादा तरह के कुजीन परोसते हैं। 31 दिसंबर को, स्टार्टअप ने दक्षिण और पश्चिम भारत में लोकप्रिय डोनट ब्रांड क्रिस्पी क्रीम के ऑपरेशंस खरीदने के लिए लैंडमार्क समूह के साथ एक समझौते की घोषणा की।

Pine Labs के IPO के लिए मिड फरवरी तक फाइल हो सकता है ड्राफ्ट, फिनटेक में Paytm के बाद होगा सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू

क्योरफूड्स वित्तीय तौर पर कितना मजबूत

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को जमा की गई फाइलिंग से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2024 में स्टार्टअप का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 585 करोड़ रुपये हो गया। यह इससे पहले के वित्त वर्ष में हासिल रेवेन्यू से 53 प्रतिशत अधिक है। क्योरफूड्स का वित्त वर्ष 2024 में कंसोलिडेटेड घाटा कम होकर 172.6 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 342.7 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।