Cyient DLM IPO: लिस्टिंग पर 45% का मुनाफा करा सकता है साइएंट DLM का शेयर, ग्रे मार्केट में भारी मांग

Cyient DLM IPO: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी साइएंट डीएलएम (Cyient DLM) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अपने निवेशकों को पहले दिन तगड़ा मुनाफा करा सकता है। एनालिस्ट्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अपने 265 रुपये के आईपीओ प्राइस से करीब 45 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं

अपडेटेड Jul 07, 2023 पर 7:43 PM
Cyient DLM के शेयर अगले हफ्ते स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे

Cyient DLM IPO: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी साइएंट डीएलएम (Cyient DLM) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अपने निवेशकों को पहले दिन तगड़ा मुनाफा करा सकता है। एनालिस्ट्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अपने 265 रुपये के आईपीओ प्राइस से करीब 45 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। Cyient DLM के शेयर अगले हफ्ते स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। एनालिस्ट्स ने कहा कि कंपनी के IPO को निवेशकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, शेयर बाजार में मजबूत पॉजिटिव सेंटीमेंट और कंपनी की ग्रोथ की अच्छी संभावनाओं को देखते हुए इसके शेयरों के अच्छी प्रीमियम के साथ लिस्ट होने की उम्मीद है।

बता दें ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक बाजार है जहां शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से पहले आईपीओ शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं। ग्रे मार्केट आम तौर पर निवेशकों को लिस्टिंग प्राइस को लेकर धारणा बनाने में मदद करता है।

Cyient DLM का इनीशियल पब्लिक ऑफर 27 से 30 जून के बीच बोली के लिए खुला था। इसे निवेशकों से कुल 67.31 गुना सब्सक्राइब मिला था और लगभग सभी कैटगरी के निवेशकों ने इस ऑफर में दिलचस्पी दिखाया था।


यह भी पढ़ें- Intellect Design Arena को सरकार ने इस कारण कहा टाटा, धड़ाम से 8% टूट गए शेयर

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित कोटे में कंपनी को 90.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं खुदरा निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से में 49.22 गुना बोली लगाई। इसके अलाना नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने (NII) के कोटे में कंपनी को 45.05 गुना बोली मिली थी।

अरिहंत कैपिटल के रिसर्च हेड अभिषेक जैन ने बताया, "निवेशकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया और बाजार में तेजी के रुख के चलते साइएंट डीएलएम के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम अच्छा बना हुआ है।" उन्होंने कहा कि शेयर बाजार ने 6 जुलाई को अपना रिकॉर्ड नया स्तर छुआ था और मार्च के निचले स्तर से इसमें करीब 15 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

उन्होंने कहा, "इसके अलावा IPO मार्केट में बढ़ी हलचल और इकोनॉमी में ग्रोथ के संकेतों के बीच निवेशकों में नए शेयरों की भूख बढ़ी है।" अभिषेक ने कहा कि QIB निवेशकों की ओर से IPO में बढ चढ़कर भाग लेना भी ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल का एक अहम कारण है। यह आईपीओ और उस कंपनी की क्षमता में संस्थागत निवेशकों के भरोसे और उत्साह को दिखाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।