DCX Systems IPO: इलेक्ट्रॉनिक सब-सिस्टम्स और केबल हार्नेसेज बनाने वाली दिग्गज कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) का आईपीओ अगले हफ्ते खुलेगा। यह आईपीओ सोमवार 31 अक्टूबर को खुलेगा और निवेशक इसमें 2 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के तहत पहले 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किया जाना था लेकिन अब 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर्स 100 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री करेंगे।
