Get App

Delta Tech सेबी में जल्द दाखिल कर सकती है IPO की अर्जी, 2022 के अंत तक हो सकती है कंपनी की लिस्टिंग

गौरतलब है कि Delta Corp का गठन 1990 में किया गया था। पहले इस कंपनी की स्थापना एक टेक्सटाइल और रियल एस्टेट कंसल्टेंसी कंपनी के तौर पर की गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2022 पर 2:05 PM
Delta Tech सेबी में जल्द दाखिल कर सकती है IPO की अर्जी, 2022 के अंत तक हो सकती है कंपनी की लिस्टिंग
आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों होगा

CNBC TV18 को दिए गए इंटरव्यू में Delta Corp के ग्रुप सीएफओ हार्दिक ढ़ेबर (Hardik Dhebar) ने कहा है कि Delta Tech जल्द ही बाजार से आईपीओ के जरिए पैसे जुटाने के लिए सेबी में अपने आईपीओ की अर्जी दाखिल कर सकती है। बता दें कि Delta Tech को पहले Gaussian Network Pvt Ltd के नाम से जाना जाता था।

Delta Tech 'Adda52' ऑनलाइन पोकर साइट चलाती है और यह डेल्टा कॉर्प लिमिटेड (Delta Corp) की 100 फीसदी सब्सिडियरी है। डेल्टा कॉर्प ने Gaussian Network को 2017 में करीब 224 करोड़ रुपये के निवेश से खरीदा था।

हार्दिक ढ़ेबर ने CNBC TV18 से हुई बातचीत में आगे कहा कि उम्मीद है कि 2022 के अंत तक बाजार में Delta Tech की लिस्टिंग हो जाएगी। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा है कि हम इस मामले में बैंकरों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हमारी आईपीओ की योजना ट्रैक पर चल रही है। जल्दी ही हमें अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। उम्मीद है कि अगले महीने आईपीओ से संबंधित ड्राफ्ट पेपर सेबी में जमा कर दिए जाएंगे।

आईपीओ की इश्यू साइज के बारे में बताए बिना ढेबर ने यह कहा कि इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों होगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इस आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कहां और कैसे होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें