Get App

Devyani International IPO: ऐसे चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं, जानिए कब होगी लिस्टिंग और क्या है GMP

Devyanai International Listing: शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है जानिए कैसे चेक करेंगे स्टेटस

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2021 पर 4:45 PM
Devyani International IPO: ऐसे चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं, जानिए कब होगी लिस्टिंग और क्या है GMP

Devyanai International Listing: देश में Yum Brand की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी चलाने वाली कंपनी  Devyanai International के शेयरों का आवंटन हो चुका है। अगर आपको Devyani International के शेयर नहीं मिलेंगे तो आपका पैसा 12 अगस्त तक रिफंड हो जाएगा। अगर आपको शेयर मिलते हैं तो 13 या 14 अगस्त को वह आपके डिमैट अकाउंट में नजर आने लगेगा। Devyani International के शेयरों की लिस्टिंग 16 अगस्त को हो सकती है।

जानिए क्या चल रहा है GMP

अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम 51 रुपए चल रहा है। कंपनी का इश्यू प्राइस 86-90 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो Devyanai International के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में 141 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। यह अपने इश्यू प्राइस से 56 फीसदी ज्यादा है। अगर कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम इसी लेवल पर बना रहता है तो इसकी लिस्टिंग भी 141 रुपए के करीब हो सकती है।

वैसे तो Devyanai International के अनलिस्टेड शेयरों का GMP घट रहा है लेकिन जानकारों का मानना है कि अगले हफ्ते इसकी लिस्टिंग दमदार होगी।

अगर आपने भी इस इश्यू में निवेश किया था तो जानिए अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।

BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें