Get App

Digikore Studios IPO: Thor और Black Panther में VFX देने वाली कंपनी का खुला आईपीओ, ग्रे मार्केट में शेयर बने रॉकेट

Digikore Studios IPO: थॉर (Thor), ब्लैक पैंथर (Black Panther) और जुमांजी (Jumanji) जैसी फ्रेंचाइजी में वीएफएक्स सर्विसेज देने वाली डिजिकोर स्टूडियोज का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। इस आईपीओ के तहत नए शेयरों के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर रॉकेट बने हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2023 पर 8:24 AM
Digikore Studios IPO: Thor और Black Panther में VFX देने वाली कंपनी का खुला आईपीओ, ग्रे मार्केट में शेयर बने रॉकेट
Digikore Studios IPO: डिजिकोर स्टूडियोज ने थॉर:लव एंड थंडर, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर, ग्लास ओनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री, डेडपूल, स्टार ट्रेक, जुमांजी, स्ट्रैंजर थिंग्स, द लास्ट शिप, घोस्ट राइडर, हिडेन ड्रैगन: स्वॉर्ड ऑफ डेस्टिनी इत्यादि में अपनी सर्विसेज दी है। आज इसका आईपीओ खुला है।

Digikore Studios IPO: थॉर (Thor), ब्लैक पैंथर (Black Panther) और जुमांजी (Jumanji) जैसी फ्रेंचाइजी में वीएफएक्स सर्विसेज देने वाली डिजिकोर स्टूडियोज का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। इस आईपीओ के तहत नए शेयरों के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयरों को लेकर काफी जबरदस्त रुझान दिख रहा है। इसके शेयर 155 रुपये यानी 90.64 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए

पहले दिन सब्सक्रिप्शन की क्या रही स्थिति

डिजिकोर स्टूडियोज के आईपीओ को पहले ही दिन धांसी रिस्पांस मिला। सबसे अधिक पैसे खुदरा निवेशकों ने लगाए और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 34.13 गुना भरा। ओवरऑल यह इश्यू 22.50 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 7.09 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 15.88 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Digikore Studios IPO की डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें