Get App

प्रेम वत्स के निवेश वाली Digit Insurance लाएगी 3500 करोड़ का आईपीओ, सेबी को भेजे डॉक्युमेंट्स

डिजिट एक इंश्योरेंस कंपनी है। यह मोटर, ट्रैवल, फायर और छोटे अमाउंट के इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऑफर करती है। इस स्टार्टअप के कुल ग्रॉस रिटेन प्रीमियम में मोटर इंश्योरेंस की आधा से ज्यादा हिस्सेदारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2022 पर 11:48 AM
प्रेम वत्स के निवेश वाली Digit Insurance लाएगी 3500 करोड़ का आईपीओ, सेबी को भेजे डॉक्युमेंट्स
Digit Insurance का आईपीओ करीब 3,500 करोड़ रुपये का हो सकता है।

Digit Insurance आईपीओ पेश करने वाली है। कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स सब्मिट कर दिए है। कंपनी इस आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी, जबकि 10.94 करोड़ शेयर Offer for Sale (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। कनाडा के अरबपति इनवेस्टर प्रेम वत्स (Prem Watsa) का डिजिट इंश्योरेंस में निवेश है।

सूत्रों का कहना है कि यह आईपीओ करीब 3,500 करोड़ रुपये का हो सकता है। सेबी को सब्मिट किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, डिजिट इंश्योरेंस के कई शेयरधारक इस आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इनमें प्रमोटर कंपनी Go Digit Infoworks Services Private Limited, निकिता मिहिर वखारिया और मिहिर अतुल वखारिया (संयुक्त रूप से), निकुंज हीरेंद्र शाह और सोहाग हीरेंद्र शाह (संयुक्त रूप से), सुब्रमण्यन वासुदेवन और शांति सुब्रमण्यन (संयुक्त रूप से) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : WTI Crude 90 डॉलर से नीचे आया, चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़ों का असर

गो डिजिट इंफोवर्क्स सर्विसेज के शेयरधारकों में कंपनी के चेयरमैन और फाउंडर कामेश गोयल, गोयल्स अर्बन वेंचर्स और एफएएल कॉर्पोरेशन शामिल हैं। एफएएल कॉर्पोरेशन प्रेम वत्स की फेयरफैक्स होल्डिंग्स का हिस्सा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें